मैं अब जीवन में कभी नहीं लड़ूंगा चुनाव, मेरे पास कई काम हैं: बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह
कैसरगंज (यूपी) से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने 'लाइव हिन्दुस्तान' से बातचीत में कहा है, "मैं अब जीवन में कभी चुनाव नहीं लड़ूंगा, मेरे पास करने के लिए कई सारे काम हैं।" उन्होंने '6 बार सांसद होने के बाद भी मंत्री न बनाए जाने' को लेकर कहा, "हिंदुस्तान में बहुत कम लोगों को मुझ जैसा सम्मान मिला है।"