मैं अमेरिका की 'नई लीडर' बन सकती हूं: राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के सवाल पर निक्की हेली
भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने 'क्या वह राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल हो रही हैं?' पर कहा है, "मैं कोई घोषणा नहीं कर रही हूं लेकिन लगता है कि मैं अमेरिका की 'नई लीडर' बन सकती हूं।" 'फॉक्स न्यूज़' से बातचीत में उन्होंने कहा, "मैं कभी कोई रेस नहीं हारी हूं और अब भी हारने वाली नहीं हूं।"