मैं आईपीएल में 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम से बहुत ही खुश हूं: रिकी पॉन्टिंग
डीसी के मुख्य कोच रिकी पॉन्टिंग ने कहा है, "मैं आईपीएल में 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम से बहुत ही खुश हूं।" पॉन्टिंग ने कहा कि इस नियम की वजह से टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज़ों को आक्रामक क्रिकेट खेलने का चार्ज मिल गया है। उन्होंने कहा कि इससे बाकी खिलाड़ियों के ऊपर से दबाव हटा है और टीम अच्छा प्रदर्शन करती है।