मैं आउट नहीं था: 379 रन पर आउट दिए जाने को लेकर पृथ्वी शॉ
रणजी ट्रॉफी के मैच में असम के खिलाफ 379 (383) रन पर एलबीडब्ल्यू आउट दिए गए मुंबई के ओपनर पृथ्वी शॉ ने दावा किया है कि वह आउट नहीं थे। उन्होंने कहा, "मैं 400 बना सकता था।" गौरतलब है कि शॉ के 379 रन मुंबई के किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया अब तक का सर्वाधिक प्रथम श्रेणी स्कोर है।