मैं आगे भी बड़े काम करता रहूंगा: बीसीसीआई से बाहर निकलने को लेकर सौरव गांगुली
बीसीसीआई अध्यक्ष का अपना कार्यकाल खत्म होने के बाद बोर्ड में कथित तौर पर कोई भी पद नहीं लेने का मन बना चुके सौरव गांगुली ने कहा है, "मैं कुछ और काम के लिए आगे बढ़ूंगा।" उन्होंने कहा, "मैं आगे भी बड़े काम करता रहूंगा...आप हमेशा के लिए खिलाड़ी नहीं हो सकते...न ही हमेशा के लिए प्रशासक रह सकते हैं।"