मैं आम लेकर आया हूं: वायरल वीडियो में तुर्किये के राष्ट्रपति से पाकिस्तान के पीएम
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ और तुर्किये के राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोआन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें एर्दोआन से शरीफ कह रहे हैं कि वह उनके लिए आम लेकर आए हैं। इससे पहले एक वीडियो में शरीफ को एर्दोआन को जबरन गले लगाते देखे जाने के बाद उन्हें ट्रोल किया गया था।