मैं आवेदन नहीं करूंगा : भारत का हेड कोच बनने से जुड़े सवाल पर ऐंडी फ्लावर
आरसीबी के हेड कोच ऐंडी फ्लावर ने भारतीय क्रिकेट टीम का हेड कोच बनने से जुड़े सवाल पर कहा है, "मैंने आवेदन नहीं किया है और मैं आवेदन करूंगा भी नहीं।" उन्होंने कहा, "मैं फ्रैंचाइज़ी लीग से जुड़कर खुश हूं।" इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने भी भारत का हेड कोच बनने से इनकार कर दिया था।