मैं इतने लोगों के सामने इंटिमेट सीन करने पर घबराई हुई थी: 'लस्ट स्टोरीज़' को लेकर भूमि
ऐक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने 'बॉलीवुड हंगामा' से इंटिमेट सीन्स करने को लेकर कहा है, "जब मैंने वेब शो 'लस्ट स्टोरीज़' किया था तब घबराई हुई थी।" उन्होंने कहा, "मैं इसलिए घबराई हुई थी क्योंकि इतने सारे लोगों के सामने मैंने इतने कम कपड़ों में कभी शूट नहीं किया था।" 'लस्ट स्टोरीज़' में भूमि संग ऐक्टर नील भूपालम नज़र आए थे।