मैं इन सभी शब्दों का इस्तेमाल करूंगा: संसद में बैन किए गए शब्दों की सूची पर डेरेक ओब्रायन
टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन ने संसद में बैन किए गए शब्दों की सूची पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, "कुछ ही दिनों में (संसद) सत्र शुरू होगा...हमें संसद में भाषण देते समय...इन सामान्य शब्दों का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी।" उन्होंने कहा, "मैं इन सभी शब्दों का इस्तेमाल करूंगा भले मुझे निलंबित कर दें...यह लोकतंत्र की लड़ाई है।"