मैं इससे सहमत नहीं हूं कि भारत ने जीतने वाला स्कोर बनाया और गेंदबाज़ों के कारण हारे: सहवाग
पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने 'क्रिकबज़' से टी20 विश्व कप-2022 के सेमीफाइनल में भारत की हार पर कहा है, "अगर भारत को लगता है...उन्होंने जीत दर्ज करने वाला स्कोर बनाया...और गेंदबाजों की गलती है...तो मैं इससे सहमत नहीं हूं।" उन्होंने कहा, "हम यह मैच शुरुआती 10 ओवरों में ही हार गए...जब हमारे बल्लेबाज़ों ने उम्मीद के मुताबिक शुरूआत नहीं दी।”