मैं ईरानी हूं, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी: भारत के स्वतंत्रता दिवस पर ऐक्ट्रेस एलनाज़ नूरूज़ी

वेब सीरीज़ 'सेक्रेड गेम्स' फेम ऐक्ट्रेस एलनाज़ नूरूज़ी ने भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर कहा है, "मैं ईरानी हूं, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी।" उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता...लेकिन मुझमें एक भारतीय है। मुझे महसूस होता है कि मैं यहीं की हूं।" बकौल एलनाज़, उन्हें भारत में रहकर ही आज़ादी का असल मतलब समझ आया।

Load More