मैं उत्तराखंड में कांग्रेस की जीत को लेकर आश्वस्त हूं, 2-3 घंटे में स्थिति साफ हो जाएगी: रावत
उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होने से पहले कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा है कि वह राज्य में कांग्रेस की जीत को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि अगले 2-3 घंटे में स्थिति साफ हो जाएगी। बकौल रावत, "मुझे राज्य की जनता पर भरोसा है। मुझे विश्वास है कि कांग्रेस को करीब 48 सीटें मिलेंगी।"