मैं उनके संपर्क में हूं और अच्छे वॉट्सऐप मेसेज भेजता हूं: पत्नी चारू को लेकर राजीव सेन
ऐक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने अपनी पत्नी चारू असोपा से अलग रहने को लेकर कहा है कि वह उनके संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, "मैं उनके साथ अच्छा व्यवहार करने की कोशिश करता हूं। अच्छे वॉट्सऐप मेसेज भेजता हूं और महसूस करवाता हूं कि उनके साथ हूं...भले ही हम शारीरिक रूप से एक-दूसरे के साथ नहीं हैं।"