मैं उसका मर्डर नहीं कराता तो वह मेरी हत्या करवा देती: यूपी में पत्नी की हत्या कराने वाला शख्स
ग्रेटर नोएडा (यूपी) में एक महिला की हत्या करवाने के आरोप में पुलिस ने उसके पति समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया, "मैं उसका मर्डर नहीं कराता तो वह मेरी हत्या करवा देती। वह मुझसे बात तक नहीं करती थी...और उसका कई लोगों संग अफेयर था।" 26-सितंबर को महिला की गोली मारकर हत्या की गई थी।