मैं एक खोजकर्ता हूं, विज्ञान और आध्यात्मिकता दोनों की खोज करता हूं: इसरो प्रमुख एस सोमनाथ
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद पूर्णमिकावु मंदिर की अपनी यात्रा पर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा, "मैं एक खोजकर्ता हूं। चंद्रमा का पता लगाता हूं, इनर सेल्फ खोजता हूं इसलिए विज्ञान और आध्यात्म दोनों का पता लगाना मेरे जीवन की यात्रा का एक हिस्सा है।" उन्होंने आगे कहा, "इसलिए मैं कई मंदिरों में आता हूं, धर्मग्रंथ पढ़ता हूं।"