मैं एमपी के सीएम पद का दावेदार नहीं हूं: सीएम शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा, "मैं मुख्यमंत्री पद का दावेदार न पहले कभी रहा और न आज हूं।" उन्होंने कहा, "एक कार्यकर्ता के नाते बीजेपी मुझे जो भी काम देगी उसे मैं समर्पण के भाव के साथ सदैव करता रहूंगा...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे नेता हैं।"