मैं ऐसे गानें नहीं बना सकता जो सिर्फ 30 सेकेंड में वायरल हो जाएं: शान
गायक शान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह ऐसे गानें नहीं बना सकते जो सिर्फ 30 सेकेंड में वायरल हो जाएं और दिमाग में रह जाएं। उन्होंने कहा, ''ये सारी चालें संगीतकारों को पता होती हैं...पर ये सब से आप क्या हासिल करोगे?...एक और सामान्य गाना।'' बकौल शान, ''आपको कोई गंभीरता से नहीं लेगा...सिस्टम का गुलाम मत बनिए।''