मैं ऑस्कर का मेंबर होता तो आलिया को बेस्ट ऐक्ट्रेस के लिए नामित करता: बीएफआई क्यूरेटर
ब्रिटिश फिल्म इंस्टिट्यूट (बीएफआई) के हेड क्यूरेटर रॉबिन बेकर ने फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में अभिनेत्री आलिया भट्ट की ऐक्टिंग की तारीफ की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म से आलिया की तस्वीरें शेयर कर लिखा, "अगर मैं बाफ्टा या अकैडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर) का सदस्य होता तो आलिया को 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए इस साल की बेस्ट ऐक्ट्रेस के लिए नामित करता।"