मैं ओवरथिंकर हूं, रणबीर मूव ऑन कर जाते हैं: सफलता-असफलता से डील करने को लेकर आलिया
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह और उनके पति व ऐक्टर रणबीर कपूर सफलता और असफलता को अलग-अलग तरीके से डील करते हैं। उन्होंने कहा, "मैं थोड़ी ओवरथिंकर हूं जबकि रणबीर जल्दी मूव ऑन कर जाते हैं।" आलिया ने कहा, "यह अंतर हम दोनों के रिश्ते के बीच संतुलन बनाए रखता है।"