मैं और शाहरुख दो अलग दुनिया के लोग हो चुके हैं, हमारे रास्ते नहीं टकराते: मनोज बाजपेयी
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने 'जिस्ट' से हुई बातचीत में अपनी और ऐक्टर शाहरुख खान की दोस्ती को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, "मिलना तो नहीं होता। हम दो अलग-अलग दुनिया के लोग हो चुके हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हमारे रास्ते नहीं टकराते। उस समय (दिल्ली में) भी दोस्ती ऐसी नहीं थी...उसका अपना एक फ्रेंड सर्कल था, मेरा अपना था।"