मैं कंपनी छोड़ रहा हूं पर एलन के चलते नहीं: ट्विटर में प्रोडक्ट मैनेजमेंट के वाइस प्रेसिडेंट
हाल में ट्विटर छोड़ने वाले 3 शीर्ष अधिकारियों में से एक इल्या ब्राउन ने ट्वीट किया है, "हां, मैं कंपनी छोड़ रहा हूं। नहीं, यह एलन (मस्क) या कंपनी में अनिश्चितता के चलते नहीं हो रहा।" ट्विटर में प्रोडक्ट मैनेजमेंट के वाइस प्रेसिडेंट रहे ब्राउन ने कहा, "6 साल शानदार रहे और मैंने यहां हर सेकेंड का लुत्फ लिया।"