मैं कभी शोहरत के जाल में नहीं फंसी इसलिए यहां तक पहुंच पाई हूं: कीर्ति कुल्हारी
अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने कहा है कि वह यहां तक इसलिए पहुंच पाई हैं क्योंकि वह कभी शोहरत के जाल में नहीं फंसी हैं। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा बतौर एक ऐक्टर अपने कौशल को बेहतर बनाने पर फोकस करती थी। अभिनय को लेकर सीरियस थी...पता था कि मैं फिल्मों में अभिनय करना चाहती हूं इसलिए 2-वर्षों तक कला को सीखा।"