मैं काबा देखकर सबसे ज़्यादा खुश होती हूं: अपनी पहली हज यात्रा की फोटो शेयर कर सना खान
पूर्व अभिनेत्री सना खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली हज यात्रा की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, "मैं सबसे ज़्यादा खुशी महसूस करती हूं जब मैं काबा को देखती हूं।" सना ने आगे लिखा, "अल्लाह हर मुस्लिम को...अपने दर (काबा) पर बुलाए।" गौरतलब है, सना ने अपनी पहली हज यात्रा की कई वीडियो व तस्वीरें शेयर की हैं।