मैं काम के लिए भारत में रहती थी: फिलहाल दुबई शिफ्ट होने को लेकर ऐक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस
टीवी शो 'कसौटी ज़िंदगी की 2' फेम एरिका फर्नांडिस ने बताया है कि वह फिलहाल भारत छोड़कर दुबई शिफ्ट हो गई हैं। एरिका ने कहा, "काम होता था तो भारत जाती थी और नहीं होता था तो दुबई रहती थी।" उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि मैं वापस भारत में शिफ्ट होऊंगी या नहीं लेकिन फिलहाल दुबई मेरा घर है।"