मैं किशोर कुमार की बायोपिक पर 11 साल से काम कर रहा हूं: रणबीर कपूर
ऐक्टर रणबीर कपूर ने हाल ही में बताया है कि वह बीते 11 साल से दिवंगत गायक-अभिनेता किशोर कुमार की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "हम अनुराग बसु के साथ कहानी पर काम कर रहे हैं। उम्मीद है कि यह मेरी अगली बायोपिक होगी।" रणबीर ने बॉयकॉट कल्चर को लेकर कहा कि यह निराधार चीज़ें हैं।