मैं किसी पार्टी में नहीं जा रही, सपा में ही हूं: बीजेपी जॉइन करने की अटकलों पर यूपी की विधायक
कौशांबी (उत्तर प्रदेश) के चायल से सपा विधायक पूजा पाल ने बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "सोशल मीडिया पर चलाई जाने वाली खबर असत्य व बेबुनियाद है, मैं किसी पार्टी में नहीं जा रही हूं। मैं समाजवादी पार्टी (सपा) में ही हूं, यह मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास है।"