मैं कैसे कह सकता हूं कि सीएम नहीं बनूंगा: 'सीएम पद मुझे नहीं छोड़ रहा' बयान पर गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने बयान 'सीएम पद मुझे नहीं छोड़ रहा' पर 'न्यूज़18' से कहा है, "मैं कैसे कह सकता हूं कि अगला सीएम कौन होगा या मैं सीएम नहीं बनूंगा?" उन्होंने कहा, "अगर लोग कहते हैं कि सीएम ने अच्छा काम किया है और मुझे वोट दे रहे हैं तो मैं वह जगह क्यों खत्म करूंगा?"