मैं क्यों? इस वक्त क्यों?: गूगल द्वारा नौकरी से निकाली गई 8 महीने की गर्भवती महिला
गूगल द्वारा हाल ही में निकाले गए 12,000 कर्मचारियों में कैथरीन वॉन्ग नामक 8 महीने की एक गर्भवती महिला भी शामिल है। अपनी मैटरनिटी लीव से केवल 1 हफ्ते पहले निकाली गई वॉन्ग ने लिंक्डइन पर लिखा, "जिस वक्त मैंने अपना फोन देखा, मेरा दिल भर आया।" उन्होंने लिखा, "मेरे दिमाग में पहली बात आई थी, 'मैं क्यों?...इस वक्त क्यों?'"