मैं गणित का बहुत बड़ा फैन नहीं हूं: सीएसके के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं पर धोनी
मुरली कार्तिक के बयान 'सीएसके के पास अब भी आईपीएल-2022 के प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है' पर एम.एस. धोनी ने कहा, "मैं गणित का बहुत बड़ा फैन नहीं हूं...यहां तक कि स्कूल में भी...इसमें अच्छा नहीं था।" बकौल धोनी, हम प्लेऑफ में पहुंचे तो अच्छी बात है और ऐसा नहीं हो पाया तो यह दुनिया का अंत नहीं है।