मैं गलत साबित हुआ तो विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा: 'हिंदू शब्द' वाले बयान पर जरकीहोली
कर्नाटक में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जरकीहोली ने अपने बयान 'हिंदू शब्द हमारा नहीं है, इसका अर्थ देखेंगे तो शर्म आ जाएगी' को लेकर कहा है, "सभी को साबित करने दें कि मैं गलत हूं।" जरकीहोली ने कहा, "अगर मैं गलत हूं तो मैं...अपने बयान के लिए माफी मांगूंगा और साथ ही विधायक पद से इस्तीफा भी दे दूंगा।"