मैं घबराने वाला नहीं हूं: भाई के घर सीबीआई की छापेमारी पर राजस्थान के सीएम गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने भाई अग्रसेन के घर पर सीबीआई द्वारा छापा मारे जाने को लेकर शुक्रवार को कहा कि वह इससे घबराने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई का नुकसान केंद्र सरकार को होगा। दरअसल, 2007 के उर्वरक 'घोटाला' मामले में अग्रसेन के जोधपुर स्थित आवास पर सीबीआई ने छापेमारी की है।