मैं चाहता हूं कि 'ब्रह्मास्त्र' की कहानी को साउथ इंडिया के लोग भी देखें: रणबीर कपूर
ऐक्टर रणबीर कपूर ने कहा है कि वह 'ब्रह्मास्त्र' को साउथ इंडिया की मार्केट में प्रवेश करते हुए देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "हम एक ऐसी कहानी बनाना चाहते थे जो यूनिवर्सल हो...क्योंकि हम चाहते हैं कि हमारी कहानी वे लोग भी देखें।" गौरतलब है, रणबीर करीब 5 साल बाद 'ब्रह्मास्त्र' से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं।