मैं चाहता हूं कि मिलर को दक्षिण अफ्रीका ड्रॉप कर दे: दूसरे टी20I से पहले मज़ाक में भुवनेश्वर
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी20I मैच से पहले तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार ने कहा, "डेविड मिलर को गेंदबाज़ी करना मुश्किल है।" उन्होंने कहा, "वह अच्छे फॉर्म में हैं। मैं चाहता हूं कि दक्षिण अफ्रीका उन्हें ड्रॉप कर दे...लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे।" बकौल भुवनेश्वर, "उन्होंने आईपीएल में अच्छी बल्लेबाज़ी की...हम उनकी क्षमता जानते हैं। उन्हें गेंदबाज़ी करना चुनौती होगी।"