मैं चाहता हूं कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद कोहली को टीम इंडिया कंधों पर उठाए: सहवाग
पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा है, "उम्मीद है कि भारत वर्ल्ड कप 2023 जीते और मैं चाहता हूं विराट कोहली को टीम इंडिया कंधों पर उठाए जैसे उन्होंने 2011 में सचिन तेंदुलकर को उठाया था।" उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि विराट इस वर्ल्ड कप में कई शतक बनाएंगे और सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बनेंगे।"