मैं चाहता हूं बीजिंग का युवा जब अपना फोन देखे तो उसमें लिखा हो 'मेड इन कुरुक्षेत्र': राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "हिन्दुस्तान के किसान, मज़दूर व छोटे व्यापारी को जिस दिन उनकी तपस्या का फल मिल जाएगा उस दिन भारत के सामने कोई देश खड़ा नहीं होगा।" उन्होंने कहा, "मैं 'मेड इन चाइना' से तंग आ गया हूं। मैं चाहता हूं कि बीजिंग का युवा अपना फोन देखे तो उसमें लिखा हो 'मेड इन कुरुक्षेत्र'।"