मैं चाहती थी कि धोनी लंबे छक्के लगाएं और हम मैच जीत जाएं लेकिन दोनों नहीं हुआ: प्रीति ज़िंटा
एक फैन ने 'X' पर सवाल-जवाब सेशन के दौरान प्रीति ज़िंटा से कहा कि वह चाहते हैं कि एमएस धोनी को पीबीकेएस में शामिल किया जाए। प्रीति ने जवाब दिया, "मेरे अलावा और सभी उन्हें अपनी टीम में चाहते हैं। मैं चाहती थी कि मैच में धोनी लंबे छक्के लगाएं और हम मैच जीत जाएं लेकिन दोनों नहीं हुआ।"