मैं जजों के फैसले का सम्मान करती हूं: यासीन मलिक की सज़ा पर रवि खन्ना की पत्नी
जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक के आतंकी हमले के शिकार भारतीय वायुसेना अधिकारी रवि खन्ना की पत्नी निर्मल खन्ना ने मलिक को टेरर-फंडिंग मामले में मिली उम्रकैद की सज़ा पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "जजों ने जो भी सज़ा दी है...मैं उसका सम्मान करती हूं....वे बेहतर जानते हैं कि ऐसे मामले में क्या सज़ा दी जानी चाहिए।"