मैं जब 2014 में सत्ता में आया तो गड्ढे ही गड्ढे थे: कांग्रेस शासन का ज़िक्र कर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में कांग्रेस शासन का ज़िक्र कर कहा, "2014 में सत्ता में आने के बाद मैंने देखा कि उन्होंने (कांग्रेस) गड्ढे ही गड्ढे कर दिए थे।" उन्होंने कहा, "जब वे गड्ढे खोद रहे थे, 6 दशक बर्बाद कर चुके थे...तब दुनिया के छोटे-छोटे देश भी सफलता के शिखरों को छू रहे थे।"