मैं जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हूं: यौन उत्पीड़न के आरोपों में केस दर्ज होने पर बृजभूषण
रेसलर्स की यौन शोषण की शिकायत पर दिल्ली पुलिस द्वारा 2 एफआईआर दर्ज करने को लेकर डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है, "मैं फैसले का स्वागत करता हूं और दिल्ली पुलिस को जांच के दौरान जहां भी मेरी ज़रूरत होगी, मैं सहयोग करने के लिए तैयार हूं।" बकौल सिंह, उन्हें अब तक एफआईआर की कॉपी नहीं मिली है।