मैं जिस पृष्ठभूमि से आती हूं, वहां प्रारंभिक शिक्षा पाना भी सपने जैसा था: राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को अपने भाषण में कहा, "मैंने अपने जीवन की यात्रा ओडिशा के एक छोटे से आदिवासी गांव से शुरू की थी।" उन्होंने कहा, "मैं जिस पृष्ठभूमि से आती हूं वहां मेरे लिए प्रारंभिक शिक्षा पाना भी सपने जैसा था...मैं कॉलेज जाने वाली गांव की पहली व्यक्ति थी।"