मैं ट्रांसजेंडर हूं, पापा को मत बताना: अपनी आंटी को भेजे मेसेज में मस्क की बेटी
उद्योगपति एलन मस्क के बायोग्राफर ने खुलासा किया है कि मस्क की बेटी ने अपनी आंटी को भेजे मेेसेज में लिखा था, "मैं ट्रांसजेंडर हूं...मेरा नाम जेना है...पापा को मत बताना।" मस्क की बेटी ने पिछले साल उनसे रिश्ता तोड़ लिया था और मस्क ने इसके लिए कुलीन स्कूलों व विश्वविद्यालयों पर मार्क्सवादियों के बढ़ते प्रभाव को ज़िम्मेदार ठहराया था।