मैं ठीक हूं और अच्छे से खाना खा रही हूं: इंस्टाग्राम लाइव पर अपने फैन्स से सुष्मिता सेन
ऐक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने बुधवार को इंस्टाग्राम लाइव पर अपने फैन्स से बात की और इस दौरान उन्होंने बताया कि भगवान की कृपा से वह अब ठीक हैं और अच्छे से खाना खा रही हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने फैन्स से वेब सीरीज़ 'आर्या-3' पर भी बात की। दरअसल, सुष्मिता को इसी साल हार्ट अटैक आया था।