मैं ठीक हूं, कुछ भी सीरियस नहीं है: कार ऐक्सिडेंट की अपनी खबरों को लेकर अभिनेत्री अदा शर्मा
अभिनेत्री अदा शर्मा ने अपने कार ऐक्सिडेंट की खबरों को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने बताया, "मैं ठीक हूं, मेरे ऐक्सिडेंट के बारे में न्यूज़ सर्कुलेट हो रही है जिसके कारण मुझे बहुत मेसेज आ रहे हैं।" उन्होंने बताया, "पूरी टीम ठीक है, कुछ भी सीरियस नहीं है लेकिन चिंता जताने के लिए आप सभी का शुक्रिया❤️❤️।"