मैं डरी हुई थी, क्लासरूम में नहीं बैठ पाती थी: 4 साल की उम्र में कज़न की मौत पर जेमिमा
भारतीय क्रिकेटर जेमिमा रॉड्रिग्स ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनकी कज़न काज़िया की 4-साल की उम्र में पूल में डूबने से मौत हो गई थी। उस समय 6 साल की रहीं जेमिमा ने कहा, "इस घटना के बाद मैं असुरक्षित महसूस कर रही थी। मैं डरी हुई थी...30 बच्चों के क्लासरूम में नहीं बैठ पाती थी।"