मैं डरूंगा नहीं: लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा जान से मारने की धमकी मिलने पर संजय राउत
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा जान से मारने की धमकी मिलने पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा है, "मैं नहीं डरूंगा।" उन्होंने कहा, "मुझ पर हमला करने की कोशिशें पहले भी हुई हैं लेकिन पुलिस और राज्य के गृह मंत्री ने क्या किया?" बकौल 'एएनआई', मामले में पुलिस ने पुणे से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।