मैं तन, मन व धन से मदद करूंगा: महिला फरियादी पर दोस्ती का दबाव बनाते हुए यूपी का दारोगा
कानपुर (यूपी) के एक दारोगा ने एक महिला से फोन पर दोस्ती का दबाव बनाते हुए कहा, "मैं तेरी पूरी मदद करूंगा...मैं तुम्हारी तन, मन व धन से मदद करूंगा...तुम मेरे जैसा इंसान नहीं पाओगे, क्या मैं बुरा हूं?" महिला अपने पति की मारपीट करने की शिकायत लेकर थाने गई थी। पुलिस ने कहा, "आरोपी को निलंबित किया गया है।"