मैं तुम्हारा हाथ थामने के लिए खड़ा मिलूंगा: अगस्त्य नंदा के बॉलीवुड डेब्यू पर अभिषेक बच्चन
अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भांजे अगस्त्य नंदा के 'द आर्चीज़' से बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। अभिषेक ने अगस्त्य के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा, "तुम बस एक बार कहना और मैं तुम्हारा हाथ थामने के लिए खड़ा मिलूंगा।" अभिषेक तस्वीर में अगस्त्य का हाथ पकड़े हुए नज़र आ रहे हैं।