मैं तो अब भी बच्चा हूं: 'X' पर यूज़र के 'अपने बचपन के बारे में बताइए' पूछने पर शाहरुख
अभिनेता शाहरुख खान से शनिवार को 'X' पर 'आस्क एसआरके' सेशन के दौरान एक यूज़र ने पूछा, "सर, आपको दिल्ली की याद आती है क्या? अपने बचपन के बारे में बताइए।" इसके जवाब में शाहरुख ने कहा, "मैं तो अब भी बच्चा हूं।" ऐक्टर ने कहा, "मेरा बचपन बेहद प्यारा था और मुझे अपने माता-पिता की बहुत याद आती है।"