मैं दबंगई से लड़ूंगी आने वाला चुनाव: राजस्थान की कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा

राजस्थान के ओसियां से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा का वीडियो सामने आया है जिसमें वह कह रही हैं, "मैं आने वाला चुनाव शेरनी की तरह लड़ूंगी, जनता के विश्वास से लड़ूंगी...दबंगई से लड़ूंगी।" इसे लेकर उन्होंने ट्वीट किया, "कार्यक्षेत्र में संघर्षरत और चुनौती देती हर स्त्री, हमेशा से अस्तित्वहीन मनुष्य की असुरक्षा के कारण उनके हमले का लक्ष्य बनती है।"

Load More