मैं दस्तार पहन सकती हूं तो मुस्लिमों को हिजाब पहनने से क्यों रोका जा रहा है: सिख याचिकाकर्ता
सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हिजाब बैन मामले में हरियाणा की 46-वर्षीय सिख महिला चरणजीत कौर इकलौती गैर-मुस्लिम याचिकाकर्ता हैं। उन्होंने कहा, "जब मैं दस्तार पहन सकती हूं...तो मुस्लिम लड़कियों को हिजाब पहनने से क्यों रोका जा रहा है?" कौर ने कहा, "किसी दूसरे के घर आग लगी है तो चलते-चलते हमारे घर भी आ सकती है।"